Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीपूर्व PM राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया-खड़गे ने दी श्रद्धांजलि,...

पूर्व PM राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया-खड़गे ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने भी किया भावुक पोस्ट

rajiv-gandhi-death anniversary

नई दिल्लीः देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  की आज 32वीं पुण्यतिथि (rajiv gandhi death anniversary) है। 32 साल पहले यानी 21 मई, 1991 को देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खो दिया था। आज ही के दिन एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। पूरा देश आज उनकी 32वीं पुण्यतिथि मना रहा है। ऐसे में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और पार्टा संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम नेताओं ने दिल्ली में वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने किया भावुक पोस्ट

राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, पापा, आप हमेशा मेरे साथ हैं, प्रेरणा में और मेरी यादों में। राहुल ने ट्विटर पर अपने पिता का एक वीडियो भी साझा किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘भारत एक पुराना देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र है, मैं एक ऐसे भारत का सपना देखता हूं जो मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों के सामने सबसे आगे हो। दुनिया और मानव जाति की सेवा।

राजीव गांधी (rajiv gandhi death anniversary) के शब्द हम सभी के मन में गूंजते रहते हैं। 21वीं सदी का भारत अपनी कई उपलब्धियों का श्रेय इस दूरदर्शी नेता को देता है जिन्होंने न केवल देश को प्रगति और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर किया बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की जड़ों को भी मजबूत किया।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने कहा, जिन्होंने भारत के सच्चे चरित्र – सहिष्णुता और एकजुटता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। अंततः इस सपने के लिए अपनी जान दे दी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें