spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशRajgarh Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो...

Rajgarh Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

Rajgarh Road Accident : ब्यावरा- सिरोंज राजमार्ग पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम निवानिया जोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर 

पुलिस के अनुसार बीती रात ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर ग्राम निवानिया जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाल(26) पुत्र बाबूलाल प्रजापति और मुरारी(27) पुत्र विष्णू प्रजापति निवासी मधुसूदनगढ़ जिला गुना गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, सेट पर भी तैनात रहेगी पुलिस

एम्बूलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि, दोनों युवक ब्यावरा मंडी में लहसुन बेचकर गांव मधुसूदनगढ़ जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें