Rajasthan Transfer List: राजस्थान बड़े पैमाने पर अधिकायों का ट्रांसफर हुआ है। भजनलाल सरकार ने बजट सत्र शुरू होते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए शुक्रवार देर रात एक साथ 53 भारतीय प्रशासनिक सेवा, 24 भारतीय पुलिस सेवा, 34 भारतीय वन सेवा और 113 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले कर दिए।
Rajasthan Transfer List: दो जिलों के कलेक्टर बदले
आदेश के अनुसार जयपुर समेत चार संभागों के संभागीय आयुक्त और दो जिला कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि चार आईएएस को उनके मुख्य पदस्थापन के अलावा अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस सूची में पहली बार एक पुलिस अधीक्षक को नारकोटिक्स टास्क फोर्स में लगाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार रात करीब दो बजे ये तबादला सूचियां जारी की गईं। तबादला सूची में एपीओ पर चल रहे छह आईएएस और छह आईपीएस अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। प्रदेश के जिन चार संभागों के संभागीय आयुक्त बदले गए हैं, उनमें जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा शामिल हैं। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें भीलवाड़ा और सलूंबर जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- Rajasthan News : झुंझुनूं में सरकार किसानों को देगी 11 अंकों की विशेष फार्मर ID
जयपुर-जोधपुर के ट्रैफिक डीसीपी बदले
इनके अलावा 11 उपखंड अधिकारी भी बदले गए हैं। सरकार ने पुलिस विभाग में भी आमूलचूल परिवर्तन किया है। दौसा एसपी को बदला गया है, जबकि एपीओ पर चल रहे पांच अफसरों को पदस्थापना दी गई है। जयपुर और जोधपुर के ट्रैफिक डीसीपी बदले गए हैं। कुछ प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को सर्किल ऑफिसर बनाया गया है। पदोन्नत अफसरों को भी लगाया गया है।