Karva Chauth: करवा चौथ को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, महिलाओं में उत्साह

30

जोधपुरः कार्तिक मास में अपने पति के दीघार्यु और लम्बी उम्र की कामना के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। महिलाओं ने अभी से करवा की खरीद शुरू कर दी है। इसके अलावा शहर में भी कई लोगों ने महिलाओं के पर्व करवा चौथ को देखते हुए कई तरह के कैंप आयोजन रखे है। जिसमें मेहंदी माढना भी है को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें..नई पारी की शुरूआत करने जा रहे क्रिकेटर शिखर धवन, इस फिल्म से करेंगे बाॅलीवुड डेब्यू

दो साल तक कोरोना काल को झेलने के बाद इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अभी से बाजारों में रौनक छाने लगी है। महिलाओं ने अल सुबह जल्दी उठकर कार्तिक स्नान भी आरंभ कर दिया है। पुलिस लाइन के सामने भाटी भवन रातानाडा जोधपुर में ऑर्गेनाइजर रितेश इसरानी महिलाओं के लिए करवा चौथ के शुभ अवसर पर निशुल्क मेहंदी कैंप का आयोजन करवाने जा रहे हैं। महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है।

करवा चौथ

करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए सुहाग की लंबी कामना को लेकर मनाया जाता है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस अवसर यानी करवा चौथ पर कोई भी महिला मेहंदी लगवा सकती है। मेहंदी के कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक किया जाएगा। इस बार करवा चौथ 12 अक्टूबर की मध्य रात से लागू होगी। जोकि अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को चंद्रोदय तक रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)