Monday, March 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डराजस्थान के रण में आज दिग्गजों का जमावड़ा…शाह अजमेर तो मेवाड़ में...

राजस्थान के रण में आज दिग्गजों का जमावड़ा…शाह अजमेर तो मेवाड़ में प्रियंका भरेंगी हुंकार

rajasthan-election-2023-rally

Rajasthan Election 2023, जयपुरः राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी रण में शुक्रवार को करीब 11 जनसभाएं और रोड शो कार्यक्रम होंगे। इन जनसभाओं में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी, हेमंत बिस्वा, पुष्कर धामी, बसपा सुप्रीमो मायावती और अशोक गहलोत जनसभाएं और रोड शो करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे अजमेर के विजयनगर में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

अजमेर में रोड शो करेंगे अमित शाह

फिर शाह यहां से नसीराबाद पहुंचेंगे जहां दोपहर 3 बजे दूसरी जनसभा करेंगे। इसके बाद शाह शाम 5 बजे अजमेर में रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पीपाड़ भोपालगढ़ ओसियां जैसलमेर में बैठक करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा दोपहर 12।15 बजे सीकर के दांतारामगढ़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2.40 बजे खंडेला (सीकर) में होगी। फिर शाम 4.30 बजे चौमू में संकल्प सभा में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें..MP Election 2023: एमपी की सभी 230 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 10.39 प्रतिशत हुआ मतदान

प्रियंका गांधी बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में करेंगी जनसभा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विराटनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह विराटनगर में ही बीजेपी प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। जयपुर के सांगानेर में सामाजिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद धामी झोटवाड़ा में उत्तराखंड प्रवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे शाम 4.45 बजे परतापुर और शाम 5 बजे बांसवाड़ा में आमसभा करेंगी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ में आमसभा में शामिल होंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती भरतपुर में भरेंगी हुंकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12.30 बजे सागवाड़ा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे चित्तौड़गढ़ में प्रियंका गांधी की जनसभा के दौरान हम साथ रहेंगे। शाम 4 बजे अशोक गहलोत का उदयपुर में रोड शो का कार्यक्रम है। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की दौसा में और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की भरतपुर में सभा है। बसपा सुप्रीमो मायावती दोपहर 2 बजे भरतपुर के नदबई में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें