Monday, March 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डराजस्‍थान से लेकर बंगाल तक महिलाओं पर हो रहा अत्‍याचार, गांधी परिवार...

राजस्‍थान से लेकर बंगाल तक महिलाओं पर हो रहा अत्‍याचार, गांधी परिवार चुप क्यों ? कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर

anurag-thakur

नई दिल्लीः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (anurag thakur ) ने शनिवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में राजस्थान नंबर वन है. बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं. लेकिन, गठबंधन की बात करने वाले मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और गांधी परिवार के लोग भी चुप हैं, मूकदर्शक बने हुए हैं।

राजस्थान डेढ़ साल में 33 हजार महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म

दरअसल राजस्थान में पिछले 4.6 साल में महिला अपराध की 1.09 लाख घटनाएं और 33 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। दस लाख से अधिक आपराधिक घटनाएं राजस्थान में रजिस्टर की गईं। राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। अनुराग ठाकुर (anurag thakur ) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में कहा था कि वह एक लड़की के रूप में लड़ सकती हैं, लेकिन वह पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चुप्पी साधे हुए हैं।

ये भी पढ़ें..दिल्ली में दिन दहाड़े कैश डिलीवरी एजेंट से 14 लाख की लूट, बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सब चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से ही देखते हैं। एक ओर नारी अस्मिता बिहार में तार-तार है। जबकि नीतीश-तेजस्वी के चश्मे से बिहार में बहार ही बहार है। वहां बेगूसराय में घटी घटना पर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। उन्होंने (anurag thakur ) कहा कि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है। अशोक गहलोत, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार या कोई भी मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है। ठाकुर ने पूछा कि क्या विपक्ष के नेता जांच के लिए बंगाल, बिहार और राजस्थान में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे, जैसे हमने अपनी महिला सांसदों को बंगाल भेजा था।

नीतीश-तेजस्वी और ममता पर जमकर साधा निशाना

कानून-व्यवस्था को राज्य का विषय बताते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सभी राज्य सरकारों से महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मामले में सख्त कदम उठाने को कहा था। लेकिन, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आदेश पर राजस्थान सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए अपने ही एक मंत्री को सच बोलने के आरोप में सरकार से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की आलोचना करते हुए कहा कि गठबंधन की बात करने वाले राजनीतिक दल महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चुप हैं, उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें