Home अन्य क्राइम मां ने अपने दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर की बेरहमी से...

मां ने अपने दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर की बेरहमी से हत्या, हैरान कर देने वाली है वजह

girlfriend-was-beaten-to-death-by-her-family-members

MP News , रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले के देवरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपने बच्चों की हत्या की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास

बता दें कि यह दर्दनाक घटना देवरी गांव के वार्ड क्रमांक 4 की है। यहां मृतक बच्चे अपने पिता, दादा और मां के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मां ने पहले अपने दोनों बच्चों कुल्हाड़ी से हत्या कर की। फिर शवों को जलाने की भी कोशिश की, जिससे घर के बाहर तेजी से धुआं फैलने लगा। तेजी से उठते धुएं का कारण जानने के लिए जब पड़ोसी घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि दो बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं। यह नजारा देख लोग दंग रह गए और हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ेंः- नक्सली भर्ती मामले में दिल्ली, यूपी सहित 4 राज्यों में NIA की छापेमारी जारी, मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज

जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की सूचना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने इस मामले की जानकारी दी देते हुए बताया कि एक महिला ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने अपने बेटे देव (3) और बेटी नैना (5) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत

फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला का पति एक ढाबे पर काम करता है। उससे भी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर गद्दा समेत कुछ चीजें जली हुई मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उधर, मां के इस खौफनाक रूप ने देवरी इलाके में सनसनी मचा दी है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? उसने अपने दो मासूम बच्चों को इतनी बेरहमी से क्यों मार डाला? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए लोग मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version