Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा, चार महिलाओं समेत 9 लोगों की दर्दनाक...

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा, चार महिलाओं समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रक और कार की सीधी टक्कर (road accident) हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं इस हादसे में एक चार साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मारी जिसके चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें..महिलाओं के लिए वरदान बना ग्राम सुराजी योजना, सब्जियों के उत्पादन से खुल रहे समृद्धि के द्वार

हादसे के जानकारी होते ही गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हादसा (road accident) आज सुबह करीब पांच बजे तब हुआ जब ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उलटी तरफ जाकर सामने से आ रही इको-कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार थी घटना स्थल पर ही 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस दुर्घटना में एक मासूम बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल बच्चे को माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

उधर हादसे की जानकारी होते ही इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले सबसे पहले मौके पर पहुंचे फिर सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बच्चे को माणगांव शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां बच्चे का इलाज जारी है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन हादसे की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें