spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजनीतिहिमाचल में बोले राहुल, आपदा प्रभावित प्रदेश की मोदी सरकार ने की...

हिमाचल में बोले राहुल, आपदा प्रभावित प्रदेश की मोदी सरकार ने की अनदेखी

Shimla : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। राहुल ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दशक में 22 से 25 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं दी।

सरकार को अस्थिर करने का आरोप

रविवार को शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में नाहन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में आपदा ने भारी तबाही मचाई है। 22 हजार परिवार प्रभावित हुए। हमारी कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार से 9 हजार करोड़ रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने यह रकम नहीं दी। राहुल ने आरोप लगाया कि आपदा के बाद नरेंद्र मोदी ने पूरी ताकत लगाकर हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने हिमाचल के सेब उत्पादकों का जिक्र करते हुए कहा कि अडानी ग्रुप हिमाचल में सेब की कीमतों को नियंत्रित कर रहा है। इससे बागवानों को सेब का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल के सेब से लेकर देश भर के हवाई अड्डे तक मोदी ने अडानी को सौंप दिए हैं। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में जो भी काम किया है वो सिर्फ देश के 20-25 लोगों के लिए किया है और उसे विकास का नाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी के दौरे से पहले केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, लगाए गंभीर आरोप

नौकरी देने का वादा

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने अपने शासनकाल में 22 अरबपति पैदा किये हैं। जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम करोड़ों लखपति पैदा करेंगे।’ देश के सभी गरीब लोगों की सूची बनाई जाएगी और लोगों के खातों में ‘खटा खट, खट खट’ पैसा डाला जाएगा। सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस केंद्र के विभिन्न विभागों में 30 लाख खाली पदों को भरेगी। युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि सरकार बनते ही इन्हें पूरा किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें