डेढ़ माह हॉस्पिटल में एडमिट थे Rahul Roy, बिल न चुका पाने पर इस एक्टर ने की थी मदद

17

rahul-roy

मुंबईः फिल्म ‘आशिकी’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने खुलासा किया कि जब 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) हुआ था, तब सलमान ने उनके अस्पताल के बिल का भुगतान किया था।

राहुल रॉय (Rahul Roy) ही नहीं उनकी बहन भी सलमान खान को ’हीरा’ कहकर बुलाती हैं। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) के कारण अभिनेता को डेढ़ महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इससे उबरने में उन्हें काफी वक्त लग गया। एक इंटरव्यू में राहुल रॉय (Rahul Roy) और उनकी बहन प्रियंका रॉय (Priyanka Roy) ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ी बात कही है।

साल 2020 में एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) को फिल्म के सेट पर ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) हुआ था। उस वक्त वह कारगिल में ’एलएसीः लिव द बैटल’ की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस वक्त उनके दिल और दिमाग की एंजियोग्राफी की गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। राहुल की जिंदगी के इस वाकये को याद करते हुए उनकी बहन प्रियंका रॉय ने कहा, ’’मैं सलमान खान (Salman Khan) को धन्यवाद देना चाहती हूं।

ये भी पढ़ें..’द ट्रायल’ के लिए Kajol ने तोड़ी ’नो किसिंग पॉलिसी’, बोल्ड…

अस्पताल के बकाया बिल को सलमान खान ने चुकाया था। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कुछ पैसे दिए थे, लेकिन उससे भी बिल नहीं चुका। उस समय सलमान खान (Salman Khan) ने राहुल रॉय (Rahul Roy) को फोन किया और पूछा कि क्या वह उनकी किसी भी तरह से मदद कर सकते हैं और उन्होंने वास्तव में मदद की। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह हमारे लिए एक हीरा हैं! अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) कई वर्षों के अंतराल के बाद मनोरंजन जगत में लौटे। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद वह पूरे समय बिस्तर पर ही लेटे रहे। फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के बावजूद निर्माताओं ने उन्हें पूरा भुगतान करने की पेशकश की। इस बीमारी के कारण एक्टर पर आर्थिक संकट आ गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)