Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Rahul Gandhi in Raebareli: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद किशोरी लाल शर्मा और प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सांसद चुने जाने पर Rahul Gandhi का पहला दौरा

बता दें कि सांसद चुने जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसमें वह युवाओं और महिलाओं से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान पर चर्चा करेंगे। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी रायबरेली में कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से कराए गए कार्यों की जमीनी हकीकत का भी आकलन करेंगे। वह खास तौर पर सिटी रिसोर्स सेंटर और बालिका इंटर कॉलेज जैसी संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

Rahul Gandhi in Raebareli: राहुल गांधी के दौरे पर पूरा शेड्यूल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए। चुरुवा बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद बछरावां स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे तक वह बरगद चौराहा स्थित मूल भारती छात्रावास की छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ेंः- BJP ने यूं ही नहीं रेखा गुप्ता को चुना, DUSU प्रेसिडेंट से दिल्ली के CM तक…ऐसा रहा सफर

दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक वह कठघर व उत्तरपारा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से मिलेंगे।इसके बाद दोपहर 2:10 से 3:10 बजे तक जगतपुर के शंकरपुर स्थित राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राहुल गांधी के सिटी रिसोर्स सेंटर जाने की भी चर्चा है। वहीं, 21 फरवरी को उनका कार्यक्रम सुबह 9 से 11 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से शुरू होगा।

इसके बाद 11:30 से 11:40 बजे तक वह वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 12:10 से 12:50 बजे तक वह रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज का दौरा करेंगे। इसके बाद 1:30 से 2:30 बजे तक वह लालगंज के एक गेस्ट हाउस में युवाओं से संवाद करेंगे। दौरा समाप्त होने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें