देश Featured

500 गाड़ियों के साथ Dhanbad पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, रोड शो में उमड़े लोग

धनबाद (Dhanbad): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद में रोड शो किया। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिए धनबाद की जनता का अभिवादन स्वीकार किया और जनता को संबोधित भी किया। राहुल गांधी शनिवार शाम को ही जामताड़ा होते हुए धनबाद पहुंच गये थे। टुंडी में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह राहुल गांधी का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। राहुल गांधी गोविंदपुर से स्टील गेट, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, करकेंड, महुदा होते हुए बोकारो के लिए निकले।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

धनबाद में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी 500 गाड़ियों के काफिले के साथ धनबाद की सड़कों से गुजरे। राहुल गांधी को देखने के लिए धनबाद के लोग भी सड़कों पर दिखे। जगह-जगह राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। राहुल के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। ये भी पढ़ें..Jharkhand: झारखंड में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, एक आईएएस का तबादल

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

धनबाद के बैंक मोड़ के पास आम लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था मुट्ठी भर अरबपतियों को सौंप दी है। बहुत जल्द ही बोकारो की सेल और कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां अपनी पूंजी खो देंगी, इसलिए इस सरकार को जल्द ही उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है और आदिवासियों से उनके जल, जंगल और जमीन का अधिकार भी छीन रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यकों को उचित न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह देश के सभी नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए निकले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)