प्रदेश बिहार Featured राजनीति

विपक्षी एकता की महा बैठक में पहुंचेंगे Rahul Gandhi, भव्य स्वागत की तैयारी

  पटनाः राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को बिहार में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पटना में 12 प्वाइंट पर राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा, यूथ विंग ने इसकी तैयारी कर ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया कि उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक एक दर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से ही उनका स्वागत शुरू हो जाएगा। इसके बाद एलजेपी कार्यालय के पास, चिड़ियाघर के गेट नंबर-2 के पास, अंडरपास, जहां मंत्री विजय चौधरी का आवास है, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास, नेहरू प्रतिमा के पास, पंत भवन, बिहार म्यूजियम, बोरिंग रोड चौराहा तक ये प्वाइंट बनाये गये हैं। पंचमुखी मंदिर, राजापुर पुल, गोसाईं टोला होते हुए सदाकत आश्रम। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्यार की दुकान है, यह हमेशा प्यार और सहिष्णुता की पार्टी रही है। राहुल गांधी का स्वागत गुलाब के फूलों से किया जाएगा। ढाई सौ किलो गुलाब के फूल का ऑर्डर दिया गया है। यहीं से विपक्षी एकता का बिगुल फूंका जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी का कहना है कि सदाकत आश्रम में 20 हजार लोगों के लिए बड़ी व्यवस्था की जा रही है। राज्य भर से कांग्रेस कार्यकर्ता पटना आ रहे हैं। सभी में बहुत उत्साह है। यह भी पढ़ेंः-उद्धव ठाकरे को फिर लगा झटका, ‘अवैध’ दफ्तर पर चला BMC का बुलडोजर! राहुल गांधी का 70 फीट का कटआउट लगाया जा रहा है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति बनारस से लाई गई है। यह सफेद संगमरमर से बना है। इसका अनावरण राहुल गांधी करेंगे। सदाकत आश्रम के पीछे मैदान में 80 बाई 7 का स्टेज बनाया गया है। यहां बने टेंट में दस हजार कुर्सियां ​​लगाई जा रही हैं। वीआईपी के लिए अलग से सोफे होंगे। इसमें 150 पंखे, 10 एयर कंडीशनर, 56 डेजर्ट कूलर लगाए जा रहे हैं। मरीन ड्राइव पर एक भव्य पोस्टर लगाया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)