Sunday, October 6, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डVijay sankalp yatra में बोले Rahul Gandhi, संविधान को खत्म करना चाहती...

Vijay sankalp yatra में बोले Rahul Gandhi, संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी

Narnaul, Vijay sankalp yatra: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा (BJP) मीडिया को डराती है और संविधान पर हमला करती है। उन्होंने कहा कि देश की संस्थाएं निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए। संस्थाएं किसी एक पार्टी या एक व्यक्ति की नहीं होनी चाहिए। भाजपा ने हर संस्था में अपने लोगों को शामिल किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को महेंद्रगढ़ में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

36 बिरादरियों को मिले समान अधिकार

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद जितेंद्र सिंह और महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद थे। जनसभा में राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि इस किताब ने हमें अधिकार दिए हैं। यह भारत के हर नागरिक का सम्मान है। संविधान कहता है कि सभी को लाभ मिलना चाहिए। गरीबों और 36 बिरादरियों को समान अधिकार मिलने चाहिए।

संविधान खत्म करने की कोशिश

भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) के लोग इस संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं। जब हम देश के बारे में सोचते हैं तो संविधान को सामने रखते हैं। संबोधन में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैलाई है। भाजपा और आरएसएस मिलकर देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस हर चुनाव में विचारधारा की लड़ाई लड़ती है।

यह भी पढ़ेंः-Veer Savarkar पर बयान देकर घिरे कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री, बीजेपी ने बोला हमला

बेरोजगारी और अपराध में हरियाणा नंबर वन 

कुछ दिन पहले मैं अमेरिका गया था। वहां पर मेरी मुलाकात हरियाणा के युवाओं से हुई। उन्होंने मुझे अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने मुझसे कहा कि हम हरियाणा से भागकर अमेरिका आए हैं। हरियाणा में हमें रोजगार नहीं मिल सकता। यहां इतनी महंगाई और बेरोजगारी है, इसीलिए हम अमेरिका आए हैं। उन्होंने बताया कि वे 50 लाख रुपये का लोन लेकर अमेरिका आए हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिका जाने का पूरा रूट भी बताया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और अपराध में हरियाणा नंबर वन पर पहुंच गया है। पहले हरियाणा देश को दिशा दिखाता था।

आज हर कोई दूसरे राज्यों की बात करता है। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब घबराने की जरूरत नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है और भाजपा की सरकार जा रही है।

क्या है विजय संकल्प यात्रा का उद्देश्य

विजय संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की चुनावी स्थिति को मजबूत करना और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद करना है, लेकिन गहराई से देखा जाए तो इस यात्रा के पीछे की असली मंशा चुनावी जीत से ज्यादा डैमेज कंट्रोल की नजर आती है। यानी कि राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा ‘जीत’ का संकल्प और पार्टी की गिरती साख को बचाने की कोशिश है।

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें