नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के राजघाट में कांग्रेस आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर भारी नाराजगी प्रकट कर रही है। पार्टी द्वारा रैलियां और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। खुद राहुल गांधी भी इस मुद्दे पर मुखर हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पलटवार करते हुए कहा कि उनके पिता का संसद में ‘अपमान’ किया गया और उनके भाई को ‘मीर जाफर’ जैसे नाम दिए गए हैं। इतना ही नहीं भाजपा के मंत्रियों ने मेरी मां सोनिया गांधी का अपमान किया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
#WATCH आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली pic.twitter.com/fUvZU1LLtq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
प्रियंका ने आगे कहा भाजपा के एक सीएम ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि उनके पिता कौन हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे लोगों को संसद से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है, उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है और न ही उन्हें वर्षों तक चुनाव लड़ने से नहीं रोका जाता है। भाजपा ने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया है, लेकिन हम चुप रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है, क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके के पास नहीं हैं। यह हास्यास्पद है कि एक आदमी को चुप कराने के लिए इतना कुछ किया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का पीएम कायर है।
बता दें कि गुजरात की सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर जानकारी में बदलाव करते हुए उसमें ‘disqualified mp’ जोड़ा है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)