देश Featured

धनबाद पहुंची Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

Rahul Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद में रोड शो किया। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिये धनबाद की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए जनता को संबोधित भी किया। जामताड़ा के रास्ते शनिवार की शाम ही राहुल गांधी धनबाद पहुंचे थे। टुंडी में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह राहुल गांधी का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। राहुल गांधी गोविंदपुर के रास्ते स्टील गेट, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, करकेंद, महुदा होते हुए बोकारो की तरफ जाने वाले हैं।

Rahul Gandhi का जोरदार स्वागत

वहीं धनबाद में जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। 500 गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी धनबाद की सड़कों से होते हुए निकले। राहुल गांधी को देखने के लिए धनबाद की जनता भी सड़कों पर दिखी। जगह जगह राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इसको लेकर जिले में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। यूपी ATS ने ISI के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को क‍िया गिरफ्तार

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

वहीं धनबाद के बैंक मोड़ के निकट राहुल गांधी ने आमलोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मुठ्ठी भर अरबपतियों के हाथ में मोदी सरकार ने सौंप दी है। बहुत जल्द बोकारो की सेल समेत कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां पूंजी पत्तियों के हाथ में चली जाएगी। इसलिए समय है बहुत जल्द इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में आप नई सरकार का गठन करें। वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नहीं किया, आदिवासियों से उनके जल जंगल और जमीन का हक भी छीन रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यकों के साथ उचित न्याय नहीं हो रहे है। ऐसे में वह देश के समस्त नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए निकले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)