Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में केक काटकर मनाया अपना 54वां जन्मदिन

0
31
rahul-gandhi-celebrate-54th-birthday

Rahul Gandhi Birthday, नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 54 साल के हो गए हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत कई नेताओं की मौजूदगी में अपना जन्मदिन का केक काटा।

राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में काटा केक

राहुल गांधी ने केक काटने के बाद सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को केक खिलाया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को केक खिलाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi Birthday) कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका फूलों से स्वागत किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिनका जीवन, ब्रह्मांड और हर चीज पर अनूठा नजरिया रास्ता रोशन करता है। हमेशा मेरे दोस्त, मेरे हमसफर, तर्कसंगत मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। चमकते रहो, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।”

कांग्रेस नेताओं ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सहानुभूति आपको दूसरों से अलग करती है। कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सभी कार्यों में दिखाई देती है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ेंः- कांग्रेस छोड़ बेटी श्रुति के साथ BJP में शामिल हुईं किरण चौधरी, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय और सद्भावना की यात्रा के अथक यात्री, सत्यमेव जयते के सिद्धांत के साथ हर अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके मजबूत नेतृत्व ने पूरे राष्ट्र में न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के अभियान को एक नया आयाम दिया है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)