20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

117

Rahul Gandhi, Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचने वाली है। ये न्याय यात्रा रायबरेली होते हुए लखनऊ में एंट्री करेगी। यात्रा में चल रहे राहुल गांधी लखनऊ पहुंचने के बाद रात में विश्राम करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने दी है।

बोर्ड परीक्षाओं के चलते 21 फरवरी तक यूपी में रहेगी यात्रा

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं, छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। 22 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी जबकि इससे पहले ये यात्रा 26 फरवरी तक यूपी में रहने वाली थी।

अंशू अवस्थी ने बताया कि, 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अमेठी लोकसभा के गौरीगंज पहुंचेगी, जहां पर राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगें।

Bihar Floor Test: नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा आज, जानें फ्लोर टेस्ट से पहले सीटों का अंकगणित

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, लखनऊ से यात्रा 21 फ़रवरी को उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी। यात्रा कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)