Featured राजनीति

राहुल गांधी की न्याय यात्रा छलावा, कांग्रेस नेताओं के साथ हो रहा अन्‍याय- अनुराग ठाकुर

Bharat Jodo Nyay Yatra: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने रविवार को ऊना में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार के बाद आज सहयोगी दल भी कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने से झिझक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, ममता बनर्जी बंगाल में सीटें देने को तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

इधर नीतीश कुमार संयोजक बनने को तैयार नहीं हैं। शरद पवार अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और खड़गे का नाम आने पर गांधी परिवार तैयार नहीं है। ये कोई गठबंधन नहीं है, ये सिर्फ मनोरंजन है। लगातार कांग्रेस छोड़ रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा एक छलावा है। आज जिस कांग्रेस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं, वहां कांग्रेस नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है। एक के बाद एक बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें..CG News: सीएम ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, पतंग उड़ाकर की पतंगोत्सव की शुरुआत

न्याय न मिलने पर कांग्रेस छोड़ने वालों की लगी लंबी लाइन

अनुराग ने कहा कि गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, हिमंत बिस्वा शर्मा, सुरेश जाखड़, अश्विनी कुमार, आरपीएन सिंह, अनिल एंटनी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हार्दिक पटेल और अब मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। आज अपनी ही पार्टी में न्याय न मिलने के कारण कांग्रेस छोड़ने वालों की लंबी कतार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिला है। हम अच्छे लोगों को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है कि आज कोई मुख्यमंत्री है, कोई केन्द्रीय मंत्री है, कोई सांसद है, कोई विधायक है। आज लोग मोदी जी के विकास से जुड़ना चाहते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)