प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मुलायम सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद रघुराज शाक्य ने किया नामांकन

इटावाः प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन करने से पूर्व सैफई पहुंचकर दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और इसके बाद मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और मैनपुरी की जनता ही चुनाव लड़कर चुनाव जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी रही हैं उसको खत्म करने के लिए मैंने 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी तब से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और भारतीय जनता पार्टी ने मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने अपने प्रस्तावकों के साथ मैनपुरी के मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया । उन्होंने कहा कि नेता जी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है और नेता जी मेरे राजनैतिक गुरु रहे है और मैनपुरी की जनता नेता जी की विरासत उनके शिष्य रघुराज को सौंपने जा रही है।

ये भी पढ़ें..लखनऊ में लव जिहाद, धर्म परिवर्तन के विरोध पर प्रेमिका को...

उन्होंने कहा कि बड़े राजघराने के लोगो से मिलने के लिए मैनपुरी की जनता को घंटो दरवाजे पर इंतजार करना पड़ता है। फिर भी राजघराने के लोग मुलाकात नही करते है इसलिए मैनपुरी की जनता ने मुझ जैसे जन सेवक को चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी रही है इसी को देखते हुए उन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था और बीजेपी ने उनपर भरोसा कर मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…