Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशRaebareli News: एक दिन में 11 लोगों को सांप ने डसा, दो...

Raebareli News: एक दिन में 11 लोगों को सांप ने डसा, दो की मौत, नौ की हालत नाजुक

snake-bitten-in-raebareli

Raebareli News: रायबरेलीः बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को ही जिले में एक दिन में 11 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर इन घटनाओं से लोगों में दहशत है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बरगदहा गांव निवासी प्रेमराज के चार वर्षीय बेटे अकबर को देर रात सांप ने काट लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिल एरिया के पूरे कुमेंदन बुढ़ानपुर के राजेंद्र के 13 वर्षीय बेटे उत्कर्ष को बुधवार रात सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें आस्तिक मंदिर ले गये। हालत गंभीर होने पर गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..खुशखबरी! बुजुर्गों को सरकार का तोहफा, पेंशन योजना की बढ़ी राशि

वहीं मोहम्मद तनवीर (14) पुत्र ताज मोहम्मद बड़ा घोसियाना, मनोरमा (45) गुरुबक्सगंज, अंश सिंह (14) पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह गुरुबक्सगंज, कमलेश कुमार (36) मिल एरिया, करीम (18) पूरे भौशे थाना शिवगढ़, सचिन (11) रजऊ बिलहनी थाना डलमऊ, सबीला उम्र (45) अकेला बसनी नहर कोठी अमेठी, मुकेश उम्र (27) सहगांव थाना बछरावा और अदिति सिंह (4) पुत्र सुशील सिंह पूरे भुखेराय थाना सरेनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि बारिश में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने की बजाय तुरंत अस्पताल आना चाहिए, ताकि जान बचाई जा सके।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें