Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदेशदिल का दौरा पड़ने से रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का निधन, मुंबई...

दिल का दौरा पड़ने से रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Ameen Sayani, मुंबई: जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने आज (बुधवार) यह जानकारी दी। राजिल ने कहा, ”अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार शाम करीब सात बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।”

राजिल ने कहा कि ‘अंतिम संस्कार के संबंध में अपडेट जल्द ही दिया जाएगा।’ अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलेब्रिटी की थी। सयानी ने अपने प्रतिष्ठित सीलोन रेडियो कार्यक्रम ‘बिनाका गीतमाला’ के जरिए लोकप्रियता हासिल की। वह अपनी मनमोहक आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए जाने जाते थे।

रेडियो सुनने के शौकीन लोगों के कानों में आज भी सयानी की आवाज गूंजती है, ‘हैलो भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी हूं।’ अमीन सयानी ने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी बुद्धि, ज्ञान और मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

आवाज के कायल थे लोग

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिलों में घर कर गया। अमीन सयानी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में की। उन्होंने यहां 10 साल तक अंग्रेजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

फिल्मों में उद्घोषक

सयानी कई फिल्मों में रेडियो उद्घोषक के रूप में भी नजर आए, जिनमें भूत बांग्ला, तीन देवियां, बॉक्सर और कैटल जैसी फिल्में शामिल हैं। अमीन सयानी ने 50 हजार से अधिक रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण/वॉयसओवर किया था। अमीन सयानी को लगभग 19,000 जिंगल्स में आवाज देने के लिए भी जाना जाता था, इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

यह भी पढ़ेंः-दिग्गज वकील और पूर्व ASG फली एस. नरीमन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में उनके योगदान के लिए कई बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। जिनमें से कुछ हैं-
– लिविंग लीजेंड अवार्ड (2006)
– स्वर्ण पदक (1991) – इंडियन सोसायटी ऑफ एडवरटाइजमेंट से
– पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड (1992) – लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स
– कान हॉल ऑफ फेम अवार्ड (2003) – रेडियो मिर्ची से

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें