देश Featured दुनिया

मोदी के ‘जबरा फैन’ हो गए पुतिन ! दुनिया भर में हो रही ये चर्चा

Putin India and Russia praising Modi   Modi-Putin, मॉस्‍को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने 'दोस्त' भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जरूरी 'कड़े' फैसले लेते हैं। इसके अलावा पुतिन ने पीएम मोदी की नीति को रूस और भारत के संबंधों का मुख्य 'गारंटर' भी बताया है। पुतिन का इस तरह से पीएम मोदी की तारीफ करना कोई नई बात नहीं है। दरअसल, वह पिछले कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं। जब भारत ने सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, तब पुतिन ने इसे पीएम मोदी की 'व्यक्तिगत सफलता' भी कहा था। पिछले कुछ सालों में पीएम मोदी और पुतिन के बीच दोस्ती गहरी हुई है। जानिए क्यों हो गए हैं वो पीएम मोदी के फैन।

सख्त रुख के मुरीद

पुतिन ने गुरुवार को 14वें वीटीबी इन्वेस्टमेंट फोरम 'रूस कॉलिंग' को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, 'मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को कोई भी कार्य, कदम और निर्णय लेने के लिए डराया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीयों के राष्ट्रीय हितों से अलग हो। जबकि इस वक्त इतना दबाव है, मैं जानता हूं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बस देखता हूं कि बाहर क्या हो रहा है और कभी-कभी, ईमानदारी से कहूं तो, मैं भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा पर उनके सख्त रुख से आश्चर्यचकित होता हूं।

व्यापार को लेकर की तारीफ

पुतिन ने न सिर्फ पीएम मोदी की तारीफ की बल्कि ये भी बताया कि कैसे भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 2022 में 35 अरब डॉलर प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है और इस साल की पहली छमाही में यह पहले ही 33.5 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ व्यापार बढ़ाना सही फैसला साबित होगा। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। यह भी पढ़ेंः-Bhagavad Gita Quotes: सुखी जीवन चाहते हैं तो भगवत गीता की इन बातों को जीवन में उतारें

एक सच्चे देशभक्त नेता

पुतिन इससे पहले यूक्रेन संकट पर भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं और पीएम मोदी को 'सच्चा देशभक्त' भी बता चुके हैं। पुतिन ने कहा कि रूस के भारत के साथ विशेष संबंध हैं जो दशकों से करीबी सहयोग पर आधारित हैं। भारत और रूस के बीच कभी कोई मुश्किल मसला नहीं रहा। दोनों देशों ने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। हाल ही में पुतिन ने कहा था, 'मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बहुत कुछ किया गया है। स्वाभाविक रूप से वह एक सच्चे देशभक्त हैं।' मेक इन इंडिया का उनका विचार बताता है कि भविष्य भारत का है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)