MP: रोजगार और निर्माण अखबार के संपादक पीपी सिंह का निधन, CM शिवराज ने जताया दुख

55

 

Pushpendra Pal Singh passed away CM Shivraj expressed grief

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं राज्य सरकार के रोजगार एवं निर्माण समाचार पत्र के संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि बीती रात सिंह के सीने में दर्द हुआ और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सिंह की पहचान प्रदेश में पीपी सर के तौर पर रही है। सिंह पूर्व में माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष थे, वर्तमान में वे माध्यम में पदस्थापित थे और रोजगार एवं निर्माण समाचार पत्र का संपादन कर रहे थे। सिंह पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष भी थे।

पूर्वोत्तर राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे…

मुख्यमंत्री चौहान ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए यह बड़ी क्षति है।” पुष्पेंद्र पाल सिंह मेरे लिए एक दोस्त और परिवार की तरह थे। उनका असमय जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। एक समर्थ, सरल और कर्मठ व्यक्तित्व, जिसे कोई भी जिम्मेदारी दी गई, उसने उसे बखूबी निभाया। सिंह अपने आप में पत्रकारिता की संस्था थे, उन्होंने प्रदेश और प्रदेश के बाहर पत्रकारिता के अनेक छात्र तैयार किए। छात्रों के बीच ‘पीपी सर’ के नाम से मशहूर एक सक्षम गुरु का निधन एक सदमे के रूप में आया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)