‘Pushpa-2’ का नया पोस्टर जारी, ठीक 100 दिन बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी फिल्म

42
pushpa-2

‘Pushpa-2’ Movie: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म की नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। बता दें, नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन राज के अवतार में नजर आ रहे हैं।

बता दें, ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर में टैगलाइन है, ‘100 दिनों में देखें सफलता’। यानी कि, ये फिल्म आज से 100 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं ये नया पोस्टर पुष्पा और भंवर सिंह के बीच एक्शन से भरपूर लड़ाई का संकेत देता है। इसके साथ ही यह प्रशंसकों और दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कब रिलीज होगी ‘Pushpa-2’   

पोस्टर को मैत्री मूवी मेकर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है। ‘पुष्पा-2’ के लिए 100 दिन बचे हैं। फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

pushpa-2

ये भी पढ़ें: ‘Film Stree 2’ के सरकटा सुनील को मिला ‘Bigg Boss 18 ‘ से ऑफर

‘Pushpa-2’ की स्टारकास्ट 

पुष्पा : द राइज एक बड़ी हिट थी। पहली फिल्म की सफलता ने साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक के रूप में अगली कड़ी ‘पुष्पा – द रूल’ के लिए बड़ी उम्मीदें पैदा कर दी हैं। पुष्पा राज के रूप में Allu Arjun का प्रदर्शन एक बार फिर स्क्रीन पर राज करेगा। उम्मीद है कि, अर्जुन का प्रदर्शन कहानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। सुकुमार द्वारा निर्देशित और फहद फासिल द्वारा निर्देशित Rashmika Mandanna अहम रोल वाली ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)