शादी के बंधन में बंधीं पंजाब की ‘खूबसूरत’ मंत्री अनमोल गगन मान, जानें कौन हैं उनके पति

0
27
anmol-gagan-mann-wedding

Anmol Gagan Maan Marriage, चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने रविवार को जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शाहबाज सिंह के साथ शादी कर ली। शादी की रस्में जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में पूरी हुईं। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मंत्री से शादी करने वाले शाहबाज सिंह सोही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। इस रॉयल वेडिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने मंत्री की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शादी की तस्वीरें हुईं वायरल

दुल्हन के लिबास में मंत्री (Anmol Gagan Maan) बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शाहबाज पारंपरिक शेरवानी में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को गुलाबी पगड़ी से पूरा किया। वहीं, मंत्री गुलाबी लहंगे में नजर आईं। मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंजाबी गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मंत्री अनमोल ने बेहद सादे अंदाज में शादी की। उनकी शादी जीरकपुर के मैरिज पैलेस में संपन्‍न हुई। कैबिनेट मंत्री के पति शहबाज और उनका परिवार जीरकपुर में ही रहता है।

ये भी पढ़ेंः- Film ‘Chandu Champion’ की कमाई में इजाफा, दो दिनों में की इतने करोड़ की कमाई

anmol-gagan-mann

2022 चुनाव जीतकर बनी कैबिनेट मंत्री

इससे पहले अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Maan) के घर पर मेहंदी की रस्में पूरी की गई। साथ ही जागो का कार्यक्रम भी रखा गया। चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज्‍यादातर समय बिताने वाली एक पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। अनमोल के पति शहबाज एक कारोबारी परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनका जीरकपुर में रियल एस्टेट का बिजनेस भी है। खास बात यह है कि शहबाज का परिवार कांग्रेस पार्टी को समर्थन करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)