Featured

Parkash Singh Badal: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

prakash-singh-badal चंडीगढ़ः पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का आज उनके गांव बादल में अंतिम संस्कार कर दिया। चंडीगढ़ से पार्थिव शरीर लेकर काफिला रात 8: 30 बजे के करीब उनके पैतृक गांव बादल पहुंचा और गुरूवार को दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार के लिए घर से शव यात्रा शुरू हुई। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों ने नम आंखों से पूर्व सीएम को अंतिम विदाई। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। बादल का पार्थिव शरीर बुधवार की रात उनके पैतृक गांव बादल में रखा गया था। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। ये भी पढ़ें..Karnataka Elections: बीजेपी के ‘ऑपरेशन लोटस’ से अपने ही घर में हारेंगे पूर्व CM जगदीश शेट्टर

अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, लोगों नम आंखों से दी विदाई 

बादल को श्रद्धांजलि (Parkash Singh Badal) देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो शरद पवार, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा कांग्रेस से राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा,पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एचएस धामी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ समेत तमाम बने नेताओं ने आज पूर्व सीएम के गांव बादल पहुंचे थे। prakash-singh-badal अंतिम दर्शनों के बाद बादल का पार्थिक शरीर उनके फार्म हाउस में बनाए गए अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया। रास्ते में हजारों लोगों ने सड़कों पर खडे़ होकर बादल को अंतिम विदाई दी। यहां पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल, पौत्र अनंतवीर बादल, भतीजे मनप्रीत बादल ने मुखाग्नि दी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)