Featured पंजाब

Punjab Elections 2022: पंजाब में 3 सीटों पर आया रिजल्ट, पटियाला सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे

चंडीगढ़ः पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए परिणामों का अधिकारिक ऐलान शुरू हो गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का तूफान चला है। अब तक तीन सीटों का परिणाम आ चुका है। पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं । आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है। चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी सरकार बनाई थी। जबकि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। अश्वनी शर्मा को 36164 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर आए कांग्रेस के अमित विज को 30177 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें..भाजपा की बढ़त से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, रंग गुलाल के साथ लग रहे ‘जय श्रीराम’ के नारे

अश्वनी शर्मा करीब छह हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को विभूती शर्मा 31149 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस साल हुए चुनाव में इस सीट पर रिकॉर्ड 73.82 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। इसी प्रकार कपूरथला विधानसभा हलके से कांग्रेस के राणा गुरजीत सोढी चुनाव जीत गए हैं। अभी तक चन्नी कैबिनेट में राणा गुरजीत सोढी एकमात्र मंत्री हैं, जो चुनाव जीते हैं।

अश्विन ने लिया हार का बादला

2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के अमित विज ने अश्विनी कुमार को 11,170 वोटों के अंतर से हराया था। पंजाब की बात करें, तो यहां 117 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले गए थे। जिनके नतीजे आज जारी होंगे। रुझानों के अनुसार, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस और तीसरे पर शिरोमणि अकाली दल हैं। जबकि बीजेपी और अन्य पार्टी बुरी तरह हारती दिख रही हैं।

केजरीवाल ने किया द्वीट

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1501808836297977857?s=20&t=ivm409dur-1UXNK_7mMBAg

पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)