Featured पंजाब

Punjab Election Result 2022: पंजाब में 'आप' की सुनामी, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया है। शुरुआती रुझानों में पार्टी बहुमत के लिए जरूरी आकंड़ा पार कर लिया है। पंजाब में कई बड़े दिग्गज नेता पीछे जा चुके हैं। आप के नए चेहरे आगे चल रहे हैं। पंजाब की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ता में रही कांग्रेस 17, शिरोमणि अकाली दल 10 तथा पांच सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें..विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर इमरान खान ने दी धमकी- ‘मेरा अगला निशाना पूर्व राष्ट्रपति जरदारी होंगे’

पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब तथा भदौड़ सीट पर पीछे चल रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु तथा रजिया सुलताना भी पीछे चल रहे हैं। पंजाब में पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। पंजाब की सबसे चर्चित सीट अमृतसर में अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया तथा कांग्रेस के नवजोत सिद्धू पीछे हो गए हैं। अब तक तीसरे नंबर पर चल रही आप की जीवनजोत कौर ने तीसरे से पहले नंबर पर छलांग लगा दी है।

रुझानों पंजाब की अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे है। शुरुआती रुझानों में सिद्धू आगे चल रहे थे, लेकिन अब दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद वो पिछड़ गए हैं। वहीं अकाली दल के मजीठिया तीसरे नंबर पर हैं। पंजाब में शुरुआती रुझान सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। यहां आम आदमी पार्टी ने 45 सीटों पर बढ़त बनाई है, वहीं 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि सीएम चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहें हैं। जबिक रुझानों में आप की आंधी चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)