पंजाब क्राइम जरा हटके

8 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन निकली एड्स पीड़ित, अब ठगे गए दूल्हों को तलाश रही पुलिस

Brides

चंडीगढ़ः प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां पुलिस ने 8 शादियां करके ससुराल पक्ष से गहने और कैश लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन ने जो खुलासे किए उससे दूल्हों से लेकर पुलिस तक के होश उड़ा गए। दरअसल एक हफ्त पहले गिरफ्तार की गई दुल्हन का पुलिस ने HIV टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। अब पुलिस उससे शादी करने वाले सभी दूल्हों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें.. हत्या के मामले में CID ने शुभेंदु को किया तलब, जानिए पूरा मामला

3 साथियों के साथ कंवारें युवकों को फंसाती थी युवती

बता दें कि मामला पंजाब का है। पंजाब और हरियाणा में शादी रचाने के बाद लोगों को ठगने वाली दुल्हन दुल्हन अब मेडिकल जांच में एड्स पीड़ित मिली है। आरोपी महिला हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली है और उसकी उम्र 30 साल है। दरअसल युवती अपने 3 साथियों के साथ गिरोह बनाकर युवकों को फंसाती थी। शादी के बाद युवती मारपीट और दहेज मांगने के आरोप लगाकर झगड़ा करती थी और फिर पंचायत बुला लेती थी। राजीनामे के बाद में वह मौका पाकर ससुराल परिवार के गहने और कैश लेकर भाग निकलती थी। इस काम में उसकी मां भी साथ देती थी। ठगे गए 8 में से 3 दूल्हे हरियाणा के हैं। पटियाला के जुलका इलाके में 9वें दूल्हे की तलाश के वक्त वह पकड़ी गई।

शादी कर सभी के साथ मनाया सुहागरात

सबसे चौकाने वाली बात यह कि युवती ने जहां भी शादी की, वहां सुहागरात के बाद एक हफ्ते रहकर आई। ऐसे में उसके द्वारा ठगे गए दूल्हों पर भी एड्स का खतरा मंडरा रहा है। अब पुलिस इन दूल्हों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया की आरोपी महिला की असली शादी 2010 में पटियाला में हुई थी, जिससे उसे तीन बच्चे हुए। जिनकी उम्र 7 से 9 साल के बीच है। इसके बाद अचानक उसका पति गायब हो गया। इस दुल्हन ने पति से तलाक भी नहीं लिया। चार साल पहले उसने लुटेरी दुल्हन का धंधा शुरू किया, जिसके बाद पंजाब व हरियाणा में कुंवारे, तलाकशुदा या विधुर मर्दों को फंसाकर ठगी करने लगी। फिलहाल पुलिस पीडित दूल्हों की तलाश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)