संग्रामगढ़ किले के आसपास अवैध निर्माण को पुरातत्व विभाग ने करवाया ध्वस्त

0
66

मुंबई: पुणे में चाकन के पास संग्रामगढ़ किले के आसपास के अवैध निर्माण कार्य शुक्रवार को पुरातत्व विभाग टीम ने पुलिस की मदद से ध्वस्त कर दिया है। इस निर्माण को हटाने की मांग कई वर्षों से स्थानीय नागरिक कर रहे थे।

संग्रामगढ़ किला पुणे में चाकन के पास है। पुरातत्व विभाग ने इस किले के आसपास के अवैध निर्माण को हटाने के लिए चार नोटिस जारी किए थे, लेकिन इस अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया था। इसीलिए पुरातत्व विभाग ने शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ संग्रामगढ़ किले के आसपास अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें..अनुब्रत की बेटे के खाते में मिले लॉटरी के 50 लाख,…

गुरुवार को सातारा में अफजल खान की कब्र और शुक्रवार को पुणे में संग्रामगढ़ किले पर अवैध निर्माण कार्य हटाए जाने का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है और इसके लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…