मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

48

लखनऊः राजधानी में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष है। तलाशी के दौरान इन सभी के पास आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है।
सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुंशी पुलिया के पास द जाॅय बाडी मसाज पार्लर है।

पुलिस को सूचना मिली कि मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देहव्यापार का धंधा किया जा रहा है। कई बार ऐसी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और मसाज पार्लर में छापेमारी की गई। मसाज पार्लर से पांच महिलाएं और एक पुरुष को पकड़ा गया है। इस दौरान यहां से तीन रजिस्टर मिले और आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक युवती नेपाल की है, बाकी सब जनपद सीतापुर, अलीगंज, मड़ियांव और देवरिया की है।

यह भी पढ़ें-एक्शन से भरपूर फिल्म ‘लाइगर’ से सामने आया विजय देवरकोंडा का…

लड़कियों ने बताया कि पार्लर संचालक ने उनके लिए गुडम्बा में एक मकान किराए पर ले रखा था। यह युवतियां वहीं पर किराए पर रहती थीं। एक साथ उनका आना-जाना होता था। पार्लर का संचालक अभिलाष तिवारी है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)