Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशविकास दुबे के बेटे समेत कई रिश्तेदारों की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क,...

विकास दुबे के बेटे समेत कई रिश्तेदारों की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क, डीएम-एसपी ने की कार्रवाई

कानपुर देहातः कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सम्बंधियों पर अभी भी प्रशासन का रवैया सख्त नजर आ रहा है। जनपद की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उसके बेटे की करोड़ों रुपये की अवैध सम्पत्ति को जब्त किया है। वहीं बहन और जीजा की मिलाकर लगभग 11 करोड़ से ऊपर की सम्पत्ति को कुर्क कर दिया है। जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने विकास दुबे के परिजनों पर बड़ी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन द्वारा विकास दुबे के सम्बंधियों की निगरानी कई समय से की जा रही है। विकास दुबे के बेटे रामकुमार दुबे द्वारा अवैध धन अर्जित की हुई शिवली क्षेत्र में बनायी गयी लगभग 10 करोड़ 25 लाख 88 हजार 910 रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई। वहीं राजस्व टीम के साथ जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। इसी के साथ विकास दुबे की बहन चन्द्रकान्ती उर्फ चन्द्र कान्ता उर्फ चन्द्र प्रभा की शिवली क्षेत्र में लगभग 80 लाख 25 हजार रुपये की अवैध सम्पत्ति सील कर दी है।

ये भी पढ़ें..नूपुर शर्मा के बयान पर मचा बवाल, जामा मस्जिद के बाहर…

दुर्दांत अपराधी विकास दूबे के जीजा दिनेश कुमार तिवारी की शिवली क्षेत्र में लगभग सात लाख 65 हजार रुपये की अवैध सम्पत्ति कुर्क ही है। वहीं अगर कुल सम्पत्ति की बात की जाए तो कुल 11 करोड़ 13 लाख 78 हजार 910 रुपये की अवैध सम्पत्ति जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कुर्क की है। इसी के साथ जल्द ही विकास दुबे के करीबियों द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनायी गयी सम्पत्तियों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल सकता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें