लाइफस्टाइल

11 फरवरी को क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे, जानें वजह...

Promise day 2024 : फरवरी का दूसरा सप्ताह कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक हर दिन कपल्स के लिए अपने प्यार का इज़हार करने के लिए खास होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से होती है, उसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे और फिर आता है प्रॉमिस डे। इस खास दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे रिश्तों में प्रॉमिस का बहुत महत्व होता है, प्यार के रिश्तों के लिए वादा करना काफी अहम माना जाता है। वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन यानी प्रॉमिस डे के दिन प्रेमी युगल एक दूसरे से उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का वादा करते हैं। एक दूसरे को भरोसा दिलाते हैं कि, वो जिंदगी भर साथ निभाएंगे। प्रॉमिस डे आपको ये याद दिलाता है कि, आप हर परिस्थिति में एक- दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि, प्रॉमिस करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ता है और रिलेशनशिप सही राह पर चलती है। ये भी पढ़ें..Teddy Day: क्यों मनाया जाता है टेडी डे, कैसे बना यह खिलौना प्यार का प्रतीक प्रॉमिस डे का इतिहास प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है कहा जाता है कि, रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाने के लिए प्रॉमिस का अहम रोल होता है। यही कारण  है कि, कपल्स इस दिन को खास अंदाज में मनाते हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उसके साथ हमेशा चलते रहना और यह जानना कि उसके साथ आप बूढ़े हो जाएंगे, उसके साथ जीने के सबसे खूबसूरत विचारों में से एक है। प्रॉमिस डे का कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन सालों से लोग वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन को प्रॉमिस डे के तौर पर मनाते आ रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)