President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में हुआ कार्यक्रम, सीएम ने बताया ‘मार्गदर्शक’

0
23

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम राजभवन रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के सम्मान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आबा भगवान बिरसा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हैं और जश्न मनाते हैं। आज देश की राष्ट्रपति हम सबके बीच मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे पर में झारखंड हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्रपति ने झारखंड के नए उच्च न्यायालय भवन का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रपति बाबा नगरी देवघर होते हुए खूंटी पहुंचे। इस दौरान हम भी उनके साथ रहे। राष्ट्रपति ने आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा। राष्ट्रपति के साथ इतने घंटे बिताने के बाद भी ऐसा नहीं लगा कि हम देश के राष्ट्रपति के साथ हैं, बल्कि ऐसा लगा कि हम अपने अभिभावक और मार्गदर्शक के साथ समय बिता रहे हैं। राष्ट्रपति अचानक कार से उतरकर महिलाओं के बीच जाती हैं और उन्हें तमाम संघर्षों के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और उन्हें अपनेपन का अहसास कराती हैं। निश्चित रूप से झारखंड के राज्यपाल के रूप में राष्ट्रपति का छह साल का कार्यकाल एक संरक्षक और मार्गदर्शक का रहा है। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल राज्य की जनता के लिए हमेशा यादगार रहेगा।’

ये भी पढ़ें..Jharkhand में महिलाओं की आत्मनिर्भरता देख खुश हुईं राष्ट्रपति, राज्य के विकास पर जताई…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘राष्ट्रपति को बधाई देते हुए मैं क्या कहूं, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं ओडिशा से हूं लेकिन झारखंड से मेरा गहरा नाता है। आज हमारे लिए गर्व की बात है कि आप देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रही हैं। आपके द्वारा मार्गदर्शक के रूप में दिए गए संदेश का हम सभी अनुसरण करेंगे। आपकी सोच के अनुरूप ही राज्य में विकास को हम गति देने का काम करेंगे।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)