Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा को बताया ‘असुर’, लोकसभा चुनाव को लेकर...

प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा को बताया ‘असुर’, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

ram-gopal-yadav

सीतापुरः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ, सेक्टर से लेकर जिला के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रणनीति से परिचित कराने और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय समाजवादी प्रशिक्षण शिविर नैमिषारण्य सीतापुर में शुरू हो गया है। नैमिष में शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सम्बोधन होगा। प्रो. रामगोपाल यादव ने ध्वज फहराकर शिविर का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पहले सीतापुर के पुराने समाजवादियों का स्मरण करते हुए नमन किया फिर कहा कि समाजवादियों का इतिहास बहुत पुराना रहा है। नैमिषारण्य में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने नेताओं के संघर्ष और अतीत को जरूर जानना चाहिए तभी भविष्य उज्जवल बनेगा। आजादी की लड़ाई में समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि देश में हमेशा राजनीतिक परिस्थितियां बदलती रहती हैं। एक समय इंदिरा गांधी का एक छत्र राज्य था। लेकिन जनता ने मन बनाकर कांग्रेस का सफाया कर दिया।

ये भी पढ़ें..लाडली बहना योजनाः आज सवा करोड़ बहनों के खातों में पहुंचेंगे पैसे

उन्होंने कहा कि अब भाजपा देश को विनाश की तरफ ले जा रही है। समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है। नैमिषारण्य में सपा का प्रशिक्षण शिविर का संदेश है असुरों का विनाश होगा। भाजपा असुर है। यह प्रषिक्षण शिविर उसके विनाश के शस्त्र के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून नाम की चीज नहीं बची है। अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी है। देश की जनता ने त्रस्त होकर अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का बना लिया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र है। जबकि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। सपा में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने एकजुट होकर 2024 के चुनाव तैयारी करने पर बल दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें