प्रियंका ने डाॅगी डायना के साथ फोटो की शेयर, लिखा-वाइट टाइगर और उसका बच्चा

170

मुबंईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी डॉगी डायना के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में प्रियंका और उनकी डॉग डायना दोनों ने ही एक जैसे कपड़े पहने हैं। तस्वीर को खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की टाइगर प्रिंट की ड्रेस कैरी की हुई है तो वहीं उनके डॉगी ने भी टाइगर प्रिंट के ही कपड़े पहन रखे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इसके कैप्शन में लिखा है, वाइट टाइगर और उसका बच्चा। इसके कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म व्हाइट टाइगर हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की यह तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अब NIA करेगी इजरायल दूतावास के पास हुए विस्फोट की जांच,…

गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द वाइट टाइगर पिछले महीने ही नेटफीलिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में है। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म वी कैन बी हीरोज में भी नजर आएंगी।