Featured मनोरंजन

Priyanka-Nick: प्रियंका-निक के रिश्ते में उम्र कभी नहीं बनी दीवार, सोशल मीडिया से हुई थी लवस्टोरी की शुरूआत

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक है। प्रियंका चोपड़ा जहां इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में सक्रिय है, तो वहीं उनेक पति व अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता निक जोनस भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। आज प्रियंका और निक की शादी की चैथी सालगिरह है। इस खास मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।

दरअसल फिल्म ‘क्वांटिको’ में प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार ग्राहम को निक ने एक मैसेज किया था। इस मैसेज में प्रियंका की उन्होंने जमकर तारीफ की थी। इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज भेजा था। जिस पर प्रियंका ने कहा था कि ये मैसेज उनकी पूरी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं। इस तरह दोनों के बीच बातें बढ़ने लगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली।

ये भी पढ़ें..Gujarat Election: एक साथ मतदान करने पहुंचा भाजपा नेता का 60...

इसके बाद प्रियंका ने खुद से उम्र में दस साल छोटे निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। वहीं प्रियंका और निक के बीच उम्र के इस फासले को लेकर दोनों को कई बार ट्रोल भी किया गया, लेकिन ये फासला उनके प्यार के बीच दीवार न बन सका। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रुप में बेटी मालती की मां बनी हैं। मालती के आने से प्रियंका और निक काफी खुश और उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों मालती के संग अपनी तस्वीरें साझा भी करते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…