कांग्रेस महासचिव प्रियंका को लखीमपुर जाने से रोका, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

0
33

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार देर रात लखनऊ पहुंचीं और यहां से वो लमीखपुर खीरी जाने वाली थीं। हालांकि रवानगी की तैयारियों के बीच ही प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोक दिया गया। यूपी पुलिस ने उन्हें लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें कौल हाउस में ही रहने को कहा गया है।

प्रियंका गांधी के हाउस अरेस्ट होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू भी वहां पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस के दम पर कांग्रेस के आंदोलन को रोकने का प्रयास हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका के अलावा दीपेन्द्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कौल हॉउस में मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस आपत्ति जाहिर करती है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के अलावा, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट किया गया है। मिश्रा भी लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।