मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में डुबकी लगाएंगी प्रियंका गांधी

58

प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज पहुंचीं हैं। इस दौरान वह सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रियंका गांधी ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताए। इस दौरान एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। प्रियंका गांधी बगैर प्रोटोकल के सामान्य श्रद्धालु की तरह संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम पहुंचेगीं। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। वह मनकामेश्वर मंदिर भी जाएंगी। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-ट्विटर मामलाः रविशंकर बोले- सोशल मीडिया कंपनियों को करना होगा देश…

पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से की थी। 17 मार्च 2019 को प्रियंका ने प्रयागराज से जल यात्रा निकाली थी। संगम में हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह सड़क मार्ग से छतनाग होते हुए दुमदुमा घाट गई थीं। दुमदुमा घाट, कौडिहार तक गंगा के रास्ते स्टीमर से गई थीं। उन्होंने पुलवामा में शहीद महेशराज यादव के परिजनों से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह गंगा के रास्ते कौड़िहार से सीतामढ़ी तक स्टीमर से गई थीं।