Home मध्य प्रदेश MP Elections 2023 : एमपी में 12 अक्टूबर चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका...

MP Elections 2023 : एमपी में 12 अक्टूबर चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

priyanka gandhi

भोपालः मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को एमपी मेंचुनावी हुंकार भरेंगी। प्रियंका गांधी गुरुवार 12 अक्टूबर को मंडला में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी रहेंगे। इस आायोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने और लोगों को दायित्व प्रदान करने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस के जिला प्रभारी सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..महिलाओं की सुरक्षा पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार के इस फैसले का किया विरोध

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके. मिश्रा ने बताया कि अभी कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ गुरुवार को दिल्ली से विशेष विमान से सुबह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मंडला में 12 बजे कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता 12 अक्टूबर को मंडला में आयोजित प्रियंका गांधी की आमसभा में बढ़-चढकर हिस्सा लेने तत्पर हैं। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी सुनील जैन ने उम्मीद जताई कि प्रियंका गांधी की आम सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version