दलित बस्ती में प्रियंका गांधी ने लगाई झाडू, बोलीं-यह स्वाभिमान और सादगी की निशानी

39

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को राजधानी के इंदिरा नगर इलाके के दलित बस्ती लवकुश नगर का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक झाड़ू उठाई और स्थानीय लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए इलाके की सफाई की।

उन्होंने कहा कि यह स्वाभिमान और सादगी की निशानी है। करोड़ों महिलाएं रोजाना झाड़ू से अपने घर की सफाई करती हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में करोड़ों महिलाएं, भाई-बहन झाड़ू लगाने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने बयान देकर हमारे दलित भाई बहनों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मैं तुच्छ मानसिकता रखने वालों को बताने और सिखाने आयी हूँ कि सब काम स्वाभिमान से किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें-पाक विस्थापितों के लिए लगा विशेष कैंप, 13,150 लोगों को मिलेगी…

प्रियंका गांधी स्पष्ट रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दे रही थीं, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरूआत में सीतापुर में हिरासत में रहने के दौरान फर्श पर झाड़ू लगाने पर कटाक्ष किया था। सीएम योगी ने गोरखपुर में एक सम्मेलन में जब प्रियंका गांधी से फर्श पर झाडू लगाने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, शायद वह केवल उसी में अच्छी लगती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)