दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचीं प्रियंका गांधी, चुनाव की रणनीति बनाने को करेंगी बैठकें

30

लखनऊः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के लिए प्रियंका वाड्रा राजधानी लखनऊ पहुंची हैं। अमौसी एयरपोर्ट से सीधे पार्टी कार्यालय जायेंगी। यहां पर पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं से मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रियंका शुक्रवार व शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में लगातार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इनमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने का कार्यक्रम है। इसके तहत राज्य चुनाव समिति की बैठक कर आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी। हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलावार समीक्षा भी की जायेगी।

यह भी पढ़ें-हिंदी भाषा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराने वाला पहला संस्थान होगा…

सबसे खास बात यह है कि संभावित उम्मीदवारों के नामों के अलावा अन्य मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा भी होगी। वह सलाहकार समिति और चुनाव समिति के सदस्यों से भी मिलेंगी। प्रियंका गांधी ने जुलाई में लखनऊ का दौरा किया था और लगातार पार्टी कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी कर रही हैं। वह नियमित अंतराल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ऑनलाइन संबोधित करती रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)