Priyanka Gandhi In CG: छत्तीसगढ़ पहुंचीं प्रियंका गांधी, 98 लाख महिलाओं को करेंगी संबोधित

26

priyanka-gandhi-in-cg

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी हलचल बढ़ गई है। बीते दिनों भाजपा की परिवर्तन यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आने के बाद आज प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ (Priyanka Gandhi CG tour) पहुंच चुकी है। रायपुर के माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

राजधानी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi CG tour) 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होंगी और वहां आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी। प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधेंगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ये भी पढ़ें..हड़ताल पर गए महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी, 108 एंबुलेंस से मिलेंगी सेवाएं

बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों पर न जाएं

कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग का निर्धारण किया गया है। इन मार्गों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा –

  • खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
  • उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
  • पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
  • पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
  • धमधा नाका से वाई शेप ओवर ब्रिज की ओर
  • नेहरू नगर सेक्टर की ओर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)