खेल टॉप न्यूज़

साक्षी मलिक-बजरंग पूनिया से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, न्याय की लड़ाई में साथ देने का किया वादा

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और बजरंग पुनिया से मुलाकात की और उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की। साथ ही पहलवानों को न्याय की लड़ाई में उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रियंका गांधी साक्षी मलिक के आवास पहुंचीं और उनसे व अन्य पहलवानों से मुलाकात की। साक्षी मलिक को न्याय की लड़ाई में पूरा समर्थन देने का वादा करते देते हुए, प्रियंका गांधी ने यह भी कहा, "दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों ने बीजेपी सांसद और तत्कालीन wfi प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।" लेकिन भाजपा सरकार ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे पीड़ितों को ही तरह-तरह से परेशान किया गया।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी अब भी आरोपी के साथ खड़ी है और उसे हर तरह से पुरस्कृत कर रही है। देश की महिलाएं इस अत्याचार को देख रही हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों का अपमान सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।' ये भी पढ़ें..IND VS SA Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर उन्होंने आगे कहा कि यह शर्मनाक है कि दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी अपनी ही सरकार के आगे बेबस हैं। प्रधानमंत्री को कम से कम इस मामले में अपना अहंकार छोड़कर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को न्याय का आश्वासन देना चाहिए था। लेकिन, प्रधानमंत्री और भाजपा यौन शोषण के आरोपियों के साथ हैं। देश अपने चैंपियनों के साथ खड़ा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)