शवों से कफन हटाने की प्रियंका गांधी ने की आलोचना, कहा-यह धर्म एवं मानवता का अनादर

0
71

लखनऊः प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब प्रयागराज में नदियों के किनारे रेत में दबे शवों से भगवा कफन हटाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं को रेत में दबे शवों से भगवा कफन खींचते हुए दिखाया गया है।

इस वीडियो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें जीवित रहते हुए इलाज नहीं दिया गया, उनकी मृत्यु में उन्हें सम्मान नहीं मिला और न ही सरकारी आंकड़ों में जगह उन्हें मिली। प्रियंका ने कहा कि अब उनके शरीर से कफन फाड़े जा रहे हैं। यह कैसा स्वच्छता अभियान है। यह मृतकों, धर्म और मानवता के प्रति अनादर दर्शाता है। राज्य में बड़ी संख्या में रेत की कब्रों में दफन या गंगा नदी के किनारे पर बहे हुए शव मिलने के बाद राज्य सरकार की कड़ी आलोचना हुई है क्योंकि लोगों को इस तरह के दाह संस्कार का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ेंःटेक्नो ने भारत में लॉन्च किया लो-बजट स्मार्टफोन, देखें इसकी कीमत…

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से राज्य की सभी नदियों के आसपास राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी की जल पुलिस द्वारा गश्त जारी रखने के निर्देश दिये है। साथ ही यह भी कहा है कि किसी भी हालत में शवों को पानी में नहीं डाला जाए।