जगदलपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पं. नेहरु की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

20

priyanka-gandhi-in-chhattisgarh

जगदलपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर दोपहर लगभग दो बजे पहुंचीं। प्रियंका गांधी दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी शैलजा के साथ सीधे जगदलपुर पहुंची हैं। भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण वहां हुआ है, जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे।

प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा मुख्य भूमिका में व्यवस्था को देख रहे हैं । कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था में 03 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। अन्य जिलों से भी जवानों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें-एक महीने छह फीसदी बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, शासन ने…

मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी-

priyanka-gandhi

बस्तर संभाग मुख्यालय में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी पूजा अर्चनाकर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की, इसके पश्चात वे सीधे कार्यक्रम स्थल लालबाग मैदान पंहुची, जहां प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की।

उन्होंने मनवा नवा नार स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने ग्राम उद्योग विभाग द्वारा रेशम से बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली, इस मौके पर एसएचजी की महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की। विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर के काजू का स्वाद लिया और इसकी तारीफ की। आमचो बस्तर स्टॉल में उन्होंने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की, साथ ही गांधी वाड्रा ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)