पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की महादेव की आराधना, शेयर की तस्वीर

178

मुंबईः ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह कर भी अपनी जड़ों के साथ जुड़ी हुई हैं। वह हर त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर भी उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपने घर पर महादेव की पूजा-अर्चना की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पति निक जोनस के साथ महादेव की मूर्ति के सामने पूजा करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा – आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ओम नमः शिवाय।

ये भी पढ़ें..चोरी करने गए युवक की पीट पीटकर हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

उन्होंने भगवान शिव की यह मूर्ति अपने लॉस एंजिलिस के घर में स्थापित की है। खास बात यह है कि प्रियंका और निक की बेटी का भी यह पहला त्यौहार है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)