Featured मनोरंजन

Priyanka Chopra: भारत पहुंच भक्ति में लीन हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी के साथ सिद्धिविनायक के किये दर्शन

priyanka-chopra-with-her-daughter मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास मुंबई में अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस को सिद्धिविनायक मंदिर की एक झलक दिखाई। ये भी पढ़ें..Janhvi Kapoor Photo: डीप नेक गाउन में जाह्नवी कपूर के किलर... उनकी इन फोटोज में फैंस को ‘सिद्धिविनायक’ मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति नजर आई है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की ये क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा-जोनास भारत लौटने के बाद से भगवान की भक्ति में डूबी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि मालती मैरी जोनस का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)