पति निक जोनास के सरप्राइज को देख दंग रह गयी प्रियंका चोपड़ा

97

मुबंईः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भले ही इस बार वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट नही कर पायीं, लेकिन निक ने उन्हें स्पेशल फीलिंग देने के लिए कुछ ऐसा किया कि वह इससे बेहद खुश हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सोफे पर बैठी हुई हैं और उनका पूरा कमरा गुलाब के फूल से भरा हुआ है।

एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है-काश तुम यहां होते निक। प्रियंका के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए निक ने लिखा कि सिर्फ थोड़े से। इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की और लिखा- मेरे हमेशा के वेलेंटाइन। आई लव यू। प्रियंका की इस पोस्ट पर निक ने कमेंट बॉक्स में कई सारे दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें-  जाट रेजिमेंट और दिल्ली पुलिस को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का…

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक एक दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।